भोला आदमी
भोला आदमी
आदमी तू बड़ा भोला है, बात बोले बड़बोला है।
अच्छाई-बुड़ाई में भेद न जाने, आदमी तू बड़ा भोला है।
न जाने तू सच्चाई, बस कहे उसकी सुनाई।
ग़फ़लत में पड़ता जाता है, आदमी तू बड़ा भोला है।
नियम की धज्जी उड़ती सरेआम, माँ-बेटियाँ बदनाम होती सरेआम।
फिर भी लड़ता ये नाकाम, शायद कभी तो सुने ये हैवान, आदमी तू बड़ा भोला है।
