STORYMIRROR

SEEMA NIGAM

Inspirational

3  

SEEMA NIGAM

Inspirational

भारत देश

भारत देश

1 min
228

गणतंत्र की गरिमा बनी रहे,

मेरे देश में शांति और अमन हो।


भाई-चारे समानता का भाव रहे,

सबके लिए ईद और दीवाली हो।


शहीदों की शहादत याद रहे ,

आज़ादी के वीरों का गुणगान हो।


कानून के प्रति लोगों का विश्वास रहे,

लूट हिंसा आतंक का सर्वनाश हो।


जन-जन में देश प्रेम का लहर रहे,

देश के लिए मर मिटने का जज्बा हो।


देश की एकता-अखंडता बनी रहे, 

अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन हो।


गणतंत्र की सार्थकता बनी रहे,

एक राष्ट्रधर्म का नया आगाज हो।


  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational