STORYMIRROR

shweta duhan Deshwal

Inspirational

4  

shweta duhan Deshwal

Inspirational

भारत बदल रहा है

भारत बदल रहा है

1 min
441

भारत देखो बदल रहा है, कल क्या था अब क्या हो रहा है


छोटे छोटे पग रख आगे, चाँद पर पहुँच रहा है।

चल उम्मीद के पथ पर देखो, मंगल पर भी उतर रहा है।


कल गुलामी की थी जंजीरें, अब स्वतंत्र उड़ रहा है।

हर मैदान फतह कर देखो, इतिहास नया गढ़ रहा है।


नारी शसक्ति का कदम बढ़ाकर, सम्मान नारी को दिला रहा है।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसा, अद्भुत अभियान चला रहा है।


स्कूल से जो वंछित था बच्चा, आज स्कूल तक पहुँच रहा है।

भर उड़ान हौसलों की, अपने स्वप्न पूरे कर रहा है।


नई तकनीकों को अपनाकर, विश्व में आगे बढ़ रहा है।

हो रहा हर कार्य आसान, डिजिटल भारत बन रहा है।


था सोने की चिड़िया कभी, फिर से स्वर्णिम हो रहा है।

रच कर नित नए आयाम देखो, विश्व विजेता बन रहा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational