STORYMIRROR

shweta duhan Deshwal

Inspirational

4  

shweta duhan Deshwal

Inspirational

अलविदा 2021

अलविदा 2021

1 min
323

हो रहा अंत साल का पर न समझो इसको अंत है

है शुरुआत नए साल की अंत ही आरम्भ है

2021 ने सीख दी है वो याद रखी जाएगी

आने वाले साल को संवारने की तैयारी की जाएगी

तूने सिखाया आज में जीना न जिंदगी का कोई रुख है

जी लिया जो पल प्यार से वही तारिफे काबिल है

क्या हो कब पता नहीं है अगले पल का

रंगो को समेट लो भर लो खुशियाँ जीवन में अपने

बस याद रखो ये याद रखो हरदम जब तक हैं सांसे

अंत ही आरम्भ है ये अंत ही आरम्भ है


शुक्रिया अदा करती हूँ बर्ष 2021 तेरा

छोटी छोटी खुशियों में खुश रहना सिखा दिया

अपनो का क्या होता है सहारा ये भी तूने दिखा दिया

प्यार मुहब्बत स्नेह प्रेम का दामन थामा है जिसने

दुख को भी उसने हरा दिया

दी सीख खुशियाँ बाँटने की जिंदगी का सफर हसीन बना दिया


अलविदा हो रहा है यह साल कर प्रारम्भ नए साल का

नई उम्मीद नई उमंग नई तरंग का

है विश्वास हरा भरा रहेगा घर का आंगन 

महकेगी खुशियाँ बिखरेगा रंग प्यार का

बीते वर्ष की गलतियाँ न दोहराई जाएंगी

दूर कर खामिया नया वर्ष संवारा जाएगा

क्योंकि अंत ही आरम्भ है और आरंभ ही अंत है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational