STORYMIRROR

Gunjan Gayal

Inspirational

4  

Gunjan Gayal

Inspirational

भाईचारा

भाईचारा

1 min
606

आओ मिलकर भाईचारा बढ़ाएं ,

एकता की हम शान दिखाएं।

हर त्यौहार हर उत्सव में,

मिल -जुल कर प्रेम बढ़ाएं,

आओ मिलकर भाईचारा बढ़ाएं,

एकता की हम शान दिखाएं।


मंदिर मस्जिद या हो गुरुद्वारा,

हमारा देश है सबसे प्यारा,

दिखा दे हम भाईचारे की शान,

हमारा भारत देश है सबसे महान।

आओ मिलकर भाईचारा दिखाएं,

एकता की हम शान दिखाएं।


हिंदू , मुस्लिम सिख ईसाई,

हम सब है आपस में भाई,

हर त्यौहार हर उत्सव में,

हम सब देंगे मिलकर सभी को बधाई,

आओ मिलकर हम सभी खाएं मिठाई।


मंदिर मस्जिद हो भले अनेक,

ईश्वर तो है सिर्फ एक,

मानवता का धर्म हमारा,

सबसे प्यारा भाईचारा,

आओ मिलकर भाईचारा बढ़ाएं

एकता की हम शान दिखाएं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational