STORYMIRROR

Sujata Arora Dua

Inspirational

3  

Sujata Arora Dua

Inspirational

बेमोल की ख़ुशियाँ

बेमोल की ख़ुशियाँ

1 min
308

सुनो रुको तो ज़रा दम भर के लिए

देखो ना वो बगीचे का सफ़ेद फूल 

हर रोज तुम्हें देख कर मुस्कराता है


वो सड़क किनारे बैठा मोची

जो गढ़ता है टूटे हिस्सों को 

जिस पर धूल उड़ाती है

तुम्हारी सफ़ेद कार हर रोज़

जरा उतर कर उसे पूछो

हेल्लो फ्रेंड कैसे हो

अच्छा लगेगा जब वो स्नेह से

मुस्करा कर गर्दन हिलाएगा


कभी कर दिया करो माँ बाबा को

यूँ ही फ़ोन कह के कि बात करने

को मन हुआ


वो बहन जो राखी में प्यार बाँध

कर भेजती है

ब्याह दी तो परायी हो गयी क्या ?

तकती होगी अपने भैया की राह


वो एक दोस्त भी था न तुम्हारा

जो रोज एक्स्ट्रा लंच लाता था

क्योंकि तुम्हें उसका लंच अच्छा

लगता था

जाओ न मिल आओ उसे एक बार 


बेमोल की ख़ुशियाँ है ये तो

चंद पल दे दो राह में बिछ जाएंगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational