STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

बेजोड़ दोस्ती

बेजोड़ दोस्ती

2 mins
358

दोस्ती,दोस्ती तो हैं एक 

ईश्वर का प्यारा सा वरदान

दोस्ती तो जीवन मे हैं अनमोल उपहार

कोई भी कीमत नहीं होती उसकी

नहीं कर सकता कोई भी धन उसकी बराबरी

सच्ची दोस्ती जिसके पास हैं ना

समझो वो जीवन भर के लिए अमीर हैं


उसके पास दौलत की कोई कमी होती ही नहीं

न ही उसकी कोई जीत और न ही कोई हार होती हैं

बस वो तो जीवन में पल पल साथ होता हैं

दोस्त के दिल में तो बस प्यार ही प्यार होता हैं

हर दम का सिर्फ साथ होता हैं


भटके जब भी दोस्त किसी भी मायाजाल में,

तो खड़ा दिखाई देता हैं वो बिल्कुल साथ में

खींच लाता सच्चा दोस्त उसे बुराई के अन्धकार से

दिखाता हैं उसे अपने साथ होने का प्रकाश

और साथ दिखता हैं परछाई की तरह

छोड़ देते हैं जब मुश्किल में अपने भी 

तो दुःखो भरी राह में वो ही साथ निभाता हैं और

सच्चा दोस्त ही साथ देता हैं तब जिंदगी की राह में

दुश्मन क्यों न सब पर एक फरिश्ता होता हैं साथ में


सच्चा दोस्त साथ देता हैं दुःखो के पहाड़ में

दोस्त के लिए कुर्बान होता हैं जीवन सारा,

मुश्किल में बनता हैं वो सहारा चाहे कुछ हो जाये

सच्ची दोस्ती को वक्त परखता हर बार,बार बार

पर नहीं आज तक दोस्ती का कोई विकल्प

वक्त की हर परीक्षा से हँसते हुए पास करना

दोस्ती की पहचान हैं, दोस्ती ही खुशियों का संसार हैं


दुनिया की शौहरत की न जिसे दरकार हैं वही तो

सच्ची दोस्ती का हकदार हैं

सच्चा दोस्त रखने वाली मंजु देखो 

संसार में सबसे धनवान हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational