STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Action Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Action Inspirational

बदलाव

बदलाव

1 min
212

हमारा अपना आचरण और

हमारा अपना ही स्वभाव।

खुद हम में और दूसरों में,

धीरे-धारे लाता है बदलाव।


हमारे अपने मन की सोच से,

बदलता ही रहता है व्यवहार।

बदल जाता है आचरण हमारा,

प्रभावित होता है अपना संसार।

हममें यह बदलाव बदल है देता,

समय संग अपना ही स्वभाव।

हमारा अपना आचरण और

हमारा अपना ही स्वभाव।

खुद हम में और दूसरों में,

धीरे-धारे लाता है बदलाव।


एक संग रहने का एक दूजे पर,

निश्चित रूप से ही होता है असर।

कभी असर ऐसा भी होता है कि,

बदल जाती है जीवन की ही डगर।

इस असर से जीवन सुधर भी जाता,

और कभी तो हो जाता है भटकाव।

हमारा अपना आचरण और

हमारा अपना ही स्वभाव।

खुद हम में और दूसरों में,

धीरे-धारे लाता है बदलाव।


परिवर्तन शाश्वत सत्य जगत का,

इसे तो न झुठला सकता है कोई।

जगत के लिए होवे जो हितकर ,

खुद में ही बदलाव करें हम सोई।

सकारात्मक क्रांति मचा दे युग में,

लाएं हम खुद में कुछ ऐसा बदलाव।

हमारा अपना आचरण और

हमारा अपना ही स्वभाव।

खुद हम में और दूसरों में,

धीरे-धारे लाता है बदलाव।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract