STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Inspirational

4  

संदीप सिंधवाल

Inspirational

अटल बिहारी

अटल बिहारी

1 min
197

गांधी जैसे महानायक अटल बिहारी थे

भारत के नेतृत्व का पटल बिहारी थे।


जिस ऊंचाई पर देखे विश्व भारत को 

हासिल उस प्रभुत्व का तल बिहारी थे।


बड़ी महाशक्तियों में शामिल किया हमें

दृढ़ संकल्प निडर, तुंग अचल बिहारी थे।


साजिशें और दुस्साहस हुए थे धराशाई 

हर मोर्चे और द्वंद पर सफल बिहारी थे।


मधुर प्रेरित कविताओं की छाप अमिट 

नव पीढ़ी संग, आदर्श सचल बिहारी थे।


हिंदी को विश्व में एक नया आयाम दिया

भाषा और साहित्य की शक्ल बिहारी थे।


सरल सहज सादगी की मिसाल देकर

एक अनुसरण करती नकल बिहारी थे। 


आपके हर फैसले पर देश को गर्व रहा 

यथासमय आदेश में अव्वल बिहारी थे।


'रत्न' गया, दुख हुआ विरोधियों को भी

आंख में बहते आंसू सजल बिहारी थे। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational