STORYMIRROR

Pradnya Kulkarni

Inspirational

3  

Pradnya Kulkarni

Inspirational

अनाज की कीमत

अनाज की कीमत

1 min
297

उस किसान से पूछो

अनाज की कीमत

सींचा था जिसने

खून पसीने से खेत


उस माँ से पूछो

अनाज की कीमत

परोसी थी जिसने

प्यार ममता से थाली


उस इंसान से पूछो

अनाज की कीमत

जो मोहताज है

एक निवाले के लिए


इस कविता के हर एक पंक्ति मे छिपी है

अनाज की कीमत

खाते समय याद रखना

लिखी नही मैने केवल पढने के लिए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational