STORYMIRROR

Rachna Suneel

Inspirational

3  

Rachna Suneel

Inspirational

अकेला

अकेला

1 min
308

लक्ष्य उद्देश्य और दृढ़ निश्चय 

ले अकेला चल पड़ा यहाँ जो 

सच्चे कर्मशील को स्वयं के 

साथ कब सारा ज़माना चाहिए।


क़तार ख़ुद बन जाती है पीछे

सच्चाई ईमानदारी परिश्रम 

संयम और स्वयं पर विश्वास 

इतना तो करना आना चाहिए।


परजीवी दूसरों के सहारे जिए

जो सदा दोष दूसरों के बताते रहे 

ऐसे अकर्मण्य आलसियों को कुछ 

न कर पाने का सिर्फ़ बहाना चाहिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational