अगर हो जज्बा और हुनर
अगर हो जज्बा और हुनर
मन में जज्बा हो कुछ कर दिखाने का,
और हो लगन के साथ कोई विशेष हुनर!
तो चल पड़ो संघर्ष के लिए तैयार होकर ,
चाहे कितनी भी सख्त पथरीली हो डगर!
हर एक की किस्मत में हरगिज़ नहीं होता,
चांदी की कटोरी और चम्मच से खाना अगर!
तो अपने कठिन परिश्रम से एक मिसाल बनो,
और फैला दो ज़मीं से आसमां तक अपने पर!
