STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

अदभुत

अदभुत

1 min
198

किसी की सुंदरता

किसी की मधुरता

किसी की सौम्यता

किसी की मनुष्यता


मन को छू जाये तो

उसका अनुभव आनन्दित करता है

वह अदभुत होता है

ताज की सुंदरता

अनुपम है

अद्वितीय है

अनूठी है


वह किसी को भी

खुद में बांधने का

असीम सामर्थ्य रखती है

उसे भी किसी ने

अपने हाथों से रचा

आकार दिया

एक सुंदर सपना साकार 

किया


इतने हुनरमंद लोगों का

होना और

अपने हुनर को पहचानते

अपने हुनर को आकार 

देते हुए

एक रचनात्मक ऊंचाई तक

पहुंचाना अदभुत है


हमारे वालिदैन

हमारी सृष्टि हैं

हमारे जन्मदाता

हमारे जीवन के आधार

धरती पर

हमारे साथ रहते

जीते जागते इंसान के

रूप में

भगवान


उनका साथ पाना

उनके बच्चों का सौभाग्य है

उनका निश्छल प्रेम

अपने बच्चों के प्रति

अदभुत है

इस संसार को चलाने

वाला भगवान

अदभुत है


मेरे जीवन को चलाने

वाले मेरे

वालिदैन का

प्रेम का उपहार 

अदभुत है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational