STORYMIRROR

Poulami Das

Romance

3  

Poulami Das

Romance

अच्छा लगता है

अच्छा लगता है

1 min
349

प्यार है कि नहीं, 

यह हम कह नहीं सकते 

पर अच्छा लगता है।


दूर चलकर भी तेरा यूँ

मुड़कर ताकना,  

अच्छा लगता है।


यूँ बेवजह तेरी यादों में 

खो जाना 

अच्छा लगता है।


मेरा गुस्सा देख,

तेरा यूँ उलझ पड़ना, 

अच्छा लगता है।


मेरे व्यंग्य पर तेरा

यूँ हँस पड़ना

अच्छा लगता है।


प्यार है कि नहीं, 

यह हम कह नहीं सकते

पर तेरे संग समय बिताना,

अच्छा लगता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance