STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

आत्म विकास की राह

आत्म विकास की राह

1 min
235

गुलदस्ते में हर रोज हम नए नए फूल लगाते

पुराने बासी फूलों को हम रोज बदलते जाते


हमारे जीवन को केवल नवीनता ही चलाती

नए नए अनुभवों से हमारा परिचय करवाती


अपना जीवन भी किसी नवीनता से सजाओ

अपने जीवन को नए नए आयाम देते जाओ


सीमित ना रहो केवल आजीविका पाने तक

आत्म अन्वेषण करते रहो मृत्यु के आने तक


यही आदत आपके जीवन में सरसता लाएगी

उमंग भरी रूहानी चमक चेहरे पर छा जाएगी


औरों के लिए जब प्रेरणादायक बन जाओगे

आत्म विकास की राह पर तभी चल पाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational