STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

आस्था

आस्था

1 min
532

आस्था की परिभाषा का

दायरा बहुत बड़ा ही नहीं 

विलक्षण भी है मगर,

आस्था का विश्वास से 

गहरा नाता है।

आस्था कितना भी हो लेकिन

विश्वास न हो तो भला

आस्था का क्या मतलब है?

विश्वास बिन आस्था सिर्फ़ ढकोसला है,

आस्था संग विश्वास भी हो तो

प्रतिफल में देर नहीं लगती है,

अन्यथा आस्था सिर्फ़ बनावटी है।

आस्था का ढोल पीटने से

कुछ नहीं होने वाला,

विश्वास के बिना आस्था का

ढोल कहां बजने वाला?

क्योंकि आस्था हमें मुगालते में रखती है

जबकि विश्वास हमारी आस्था को

नये आयाम की ओर ले जाती है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational