आओ, वृक्षारोपण करें हम... !!!
आओ, वृक्षारोपण करें हम... !!!
आओ, वृक्षारोपण करें हम... !!!
इस धरती में हरियाली और
खुशहाली लाएँ हम... !
ये धरती है माता हमारी,
आओ, इसे उत्कृष्ट बनाएँ हम... !
आओ, वृक्षारोपण करें हम... !!!
हरेक घर में हो वृक्ष ;
हरेक विद्यालय में हो वृक्ष ;
हरेक गाँव : हरेक नगर ,
हरेक शहर : हर गली-कूचे में हो वृक्ष...
इस धरती पर हो वृक्ष-ही-वृक्ष ...!!!
आओ, वृक्षारोपण करें हम ...!!!
