STORYMIRROR

MERE EHSAS TERI KHAMOSHI

Romance

3  

MERE EHSAS TERI KHAMOSHI

Romance

" आओ होली का गीत लिखें "

" आओ होली का गीत लिखें "

1 min
186

आओ मिलकर होली का नया गीत लिखें

तेरे मेरे, एहसास मिलाकर


रंगों की महफ़िल बुलाकर एक गीत लिखें

मैं चुप रहूँ, तुम भी खामोश रहो


बिन कहे जो कह सके ऐसा हम गीत लिखें

तेरे दिल से गम की छाँव मिटाकर


आ खुशियों की धूप का गीत लिखें

तुम रंग जाना प्यार में मेरे


आ मिलकर रूह के रिश्ते का गीत लिखें।

भूल जाए महफिल दुनिया की


तेरी मेरी तनहाइयों का गीत लिखें।

इस होली कर लें सजदा इश्क को

आ तेरे मेरे मिलन का पाक गीत लिखें।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance