STORYMIRROR

Rajesh kumar sharma purohit

Inspirational

3  

Rajesh kumar sharma purohit

Inspirational

आओ हिन्दी दिवस मनाएँ

आओ हिन्दी दिवस मनाएँ

1 min
171


चाहे बड़ा हो अंग्रेजी का बोलबाला

घर घर हो रहा आज देखो हो हल्ला

सब कॉन्वेंट स्कूलों की ओर दौड़ रहे

अपने नोनिहालों को आंग्ल सीखा रहे

लेकिन हमारी देवनागरी की होड़ नहीं


विज्ञान सम्मत भाषा हिन्दी है हमारी

सबसे सरल सबसे मीठी भाषा है हिन्दी

चौदह सितम्बर आ गया लो इस साल

आओ हिन्दी दिवस मनाए फिर इस बार

बच्चों को हिन्दी गीत बोलने दें न रोके

मातृभाषा सीख रहा है उत्साह बढ़ाओ


कविता कितनी मधुर मधुर लगती है

जब छोटा मुन्नू बालगीत बोलता है

तुतलाती ज़ुबान भी रस घोल देती है

हिन्दी है भाल की बिंदी सम्मान करो

हिन्दी बोलो हिन्दी लिखो साफ साफ


रोजमर्रा के काम सब हिन्दी में करो

तुलसी की चौपाई हो या रहीम के दोहे

मीरा के भजन हो या पद हो सूरदास के

सब ही तो रचे थे उन्होंने हिन्दी भाषा में

फिर क्यों न हम हिन्दी का प्रयोग करें

हिन्दी बोलने, लिखने में अभिमान करें



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational