STORYMIRROR

Abhijit Tripathi

Inspirational

4.8  

Abhijit Tripathi

Inspirational

आखिर में हम जीतेंगे

आखिर में हम जीतेंगे

1 min
650



मुमकिन है हम जीतेंगे,

आखिर हम ही जीतेंगे।

ये तय है कि हम जीतेंगे,

आखिर में हम जीतेंगे।।


कोरोना को हराएंगे,

मुँह पर मास्क लगाएंगे।

रूखा सूखा खाएंगे,

पर बाजार ना जाएंगे।

मुमकिन है हम जीतेंगे,

आखिर हम ही जीतेंगे।।


हाथों को मल-मल धोएंगे,

घर में दिन भर सोएंगे।

सड़कों पर हम जाकर के,

जान ना अपनी खोएंगे।

मुमकिन है हम जीतेंगे,

आखिर हम ही जीतेंगे।।


ना ही हाथ मिलाएंगे,

ना ही गले लगाएंगे।

कोरोना से बचाव के

खातिर,

नमस्कार अपनाएंगे।

मुमकिन है हम जीतेंगे,

आखिर हम ही जीतेंगे।।


घर से कदम ना निकालेंगे,

शासन से सामान मंगालेंगे।

गर कोई बाहर से आएगा,

हम खुद ही पुलिस बुला लेंगे।

मुमकिन है हम जीतेंगे,

आखिर हम ही जीतेंगे।।

ये तय है कि हम जीतेंगे,

आखिर में हम जीतेंगे।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational