आज़ाद भारत
आज़ाद भारत
आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली
इसके लिए हमने बड़ी कीमत चुकाई है।
हजारों क्रांतिकारियों ने
इसके लिए अपनी जान गंवाई है।
किसी ने खोया बेटा, किसी ने खोया भाई
तब ही देश को आजादी मिल पाई।
अंग्रेजो से तो मिल गयी हमें आजादी
परंतु आज भी हम अंग्रेजी भाषा के गुलाम है।
जिसको नहीं आती अंग्रेजी
उसे हम समझते बेवकूफ समान है।
अब तिरंगे को किसी के सामने
झुकने न देंगे।
देश की तरफ गलत नीयत से
देखने वालो की आंख निकाल लेंगे।
आईये हम सब मिलकर
आजादी का जश्न मनाए।
सभी मिल जुलकर देश को
प्रगति के पथ पर ले जाये।
बिना स्वतंत्रता के जिंदगी
में कोई मजा नही है।
और गुलामी से बढ़कर
किसी के लिए कोई सजा नही है।
देश की स्वतंत्रता की रक्षा,
अब हम सबका धर्म है।
और सब धर्मों से बढ़ा
हमारा राष्ट्र धर्म हैं।
