STORYMIRROR

Arvind Tiwari

Inspirational

4  

Arvind Tiwari

Inspirational

आहिस्ता चल जिंदगी

आहिस्ता चल जिंदगी

1 min
296

आहिस्ता चल ऐ जिंदगी,

अभी कई कर्ज़ चुकाना बाकी है। 

कुछ दर्द मिटाना बाकी है,

कुछ फर्ज निभाना बाकी है।


 रफ़्तार में तेरे चलने से कुछ रूठ गये,

कुछ छूट गये। 

रुठों को मनाना बाकी है,

रोतों को हसाना बाकी है।


 कुछ हसरतें अभीं अधूरी है,

कुछ काम अभी जरुरी है। 

ख्वाईशें जो छूट गई इस दिल में,

उनको दफ़नाना बाकी है।


 कुछ रिश्तें बनकर टूट गये,

कुछ जुडते-जुडते छूट गये। 

उन टूटे-छूटे रिश्तों के जखमों को

मिटाना बाकी है।


 इन सांसों पर हक़ है जिनका,

उनको समझाना बाकी हैं।


 आहिस्ता चल जिंदगी,

अभी कई कर्ज़ चुकाना बाकी है…..Arvind Tiwari


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational