आगे बढ़,आगे बढ़
आगे बढ़,आगे बढ़
आगे बढ़ आगे बढ़
मुश्किलों का सामना कर
न कभी पीछे मुड़
आगे बढ़ आगे बढ़।
समस्याओं को सुयोग बना
समस्याओं से न डर कभी
आगे बढ़ आगे बढ़।
चींटी पहुँच सकती है पहाड़ की चोटी पर
फिर तुम क्यों नहीं !
मंजिल हासिल होने तक न रुक कभी
आगे बढ़ तू आगे बढ़।
समय न रूकता है न रुकेगा कभी
आज जो करना सो कर अभी
समय के साथ आगे बढ़
आगे बढ़ आगे बढ़।
मेहनत जारी रख, सफलता मिलेगी जरूर
परेशानियों से न कभी पीछे मुड़
आगे बढ़ आगे बढ़।
रख भरोसा अपने पर
रख विश्वास भगवान पर
ठान लो यह मैं न हारूँगा कभी
कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़
आगे बढ़ आगे बढ़।
मन में है विश्वास
दिल में है जोश
जो न कोई रोक पाएंगे तुमको
सफलता की राह पर
आगे बढ़ आगे बढ़।
रास्ते में कांटे आएंगे जरूर
डर के उसे न पीछे मुड़
आगे बढ़ तू आगे बढ़।
किसी कार्य से पहले खुद से बोल—
“मैं कर सकता हूँ”
मैं करूँगा जरूर"
मनोबल न कर कमजोर
कामयाब होंगे जरूर
आगे बढ़ आगे बढ़।
