STORYMIRROR

Ramani Kanta Sahu

Inspirational Children

3  

Ramani Kanta Sahu

Inspirational Children

मैं भी हिन्दी सिखूँगा

मैं भी हिन्दी सिखूँगा

1 min
474

मैं भी हिन्दी बोलूँगा

मैं भी हिन्दी लिखूँगा,

हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा

इसका मान मैं रखूँगा

मैं भी हिन्दी सिखूँगा।


ओड़िया को न भूलूँगा

न भूलूँगा अंग्रेजी भाषा,

हिन्दी पढ़ लिख कर बनाऊँगा

एक नयी पहचान

क्योंकि यह है मेरी राष्ट्रभाषा।


मैं भी हिन्दी सिखूँगा

प्रेमचंद की कहानी मैं पढ़ूँगा,

कबीर के दोहे को अपनाऊँगा

रामचरितमानस का पाठ मैं करूँगा

और कवि सूरदास के वात्सल्य प्रेम मैं सिखूँगा।


मैं भी हिन्दी सिखूँगा

हिन्दी में कविता कहानी लिखूँगा,

मैं भी हिन्दी सिखाऊँगा

हिन्दी की महत्ता को बताऊँगा

हिन्दी को ग्लोवल भाषा बनाने के लिए 

मैं भी प्रयास करूँगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational