STORYMIRROR

Dr. Akansha Rupa chachra

Comedy

4  

Dr. Akansha Rupa chachra

Comedy

हास्य व्यंग्य

हास्य व्यंग्य

3 mins
251


एक समझदार बुजुर्ग की मौत का मतलब

होता है...एक बहुत बड़ी लाइब्रेरी का जल

कर राख हो जाना... !

एक आदमी की पूरी लाइफ सुधारने के

लिये एक वाइफ काफी होती है...लेकिन

एक वाइफ को सुधारने के लिये तो पूरी

लाइफ भी कम होती है... !

बहन जरा अपना बेलन देना,मेरे पति आने 

वाले हैं...तो पड़ोसन-ले जाओ,पर जल्दी ही

लौटा देना,मेरे पति भी ऑफिस से आने वाले

हैं....दोनों महिलाएँ अपने पति को ताज़ा और

गर्मागर्म रोटियाँ खिलाती हैं...सोच बदलो,तभी

तो देश बदलेगा.... !

एक मुर्गी दुकानदार के पास अंडा लेने गई

तो दुकानदार बोला-तुम तो खुद मुर्गी हो,

तुम्हें क्या जरूरत? तो मुर्गी बोली-मेरा पति

बोला- खरीद लो,दस रुपये के लिये अपनी

फिगर क्योँ खराब करती हो...?

30 दिन से बिना बताये घर से गायब एक

राजस्थानी पति घर लौटा,तो पत्नी-मैं थारे

गम में बीमार पड़ी थी,जै मैँ मर जाती तो !

इस पर पति जी-तो मैँ कोण सा श्मशान 

की चाबी अपणे साथ ले गया था !

जिनके पास इरादे होते हैं,उनके पास

बहाने नहीं होते... !

एक बार यमराज नरक के दौरे पर निकले,

उन्होंने देखा कि एक कोने में तो बहुत सी

औरतें किटी पार्टी के दौरान आपस में हँसी

मज़ाक कर रही थीं,उन्होंने यमदूत को बुला

कर पूछा-ये कौन लोग हैं जो नरक में भी

इतना एन्जॉय कर रही हैं,यमदूत ने कहा-ये

हिन्दुस्तानी बहुएं हैं हज़ूर,जहाँ भी जाती है,

एडजस्ट हो जाती हैं और कहती हैं बिल्कुल

ससुराल जैसा माहौल है,यहाँ तो... !

अरे ! इतने परेशान क्यों लग रहे हो? बीवी

ये कहने पर पति जी- तुम्हारे होते हुए कोई

और परेशानी आ सकती है,क्या...?

गार्डन में एक पेड़ के नीचे लड़का लड़की हाथ में 

हाथ लिये चिपक कर बैठे थे,तभी एक बुजुर्ग आये

और बोले-क्या यही हमारी संस्कृति है !लड़के ने

तपाक से कहा-ये तो जाग्रति है,संस्कृति को किसी 

और पेड़ के नीचे देखो !

ये पोस्ट उन लड़कों के लिये जो कहते हैं

लड़कियाँ सिर्फ पैसे से प्यार करती हैं,अरे !

जब पता है तो फिर... कमाते क्यों नहीं..?

पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह

था- पत्नी की ये बात सुन पति जी बोले-वो

तो अभी भी है !पत्नी खुश हो कर बोली-सच !

पति ने कहा-कुछ फर्क पड़ा है बस,पहले पाँच

सौ एम एल की थी,अब दो लीटर की है !

दूध में अगर ताकत होती.. तो दूध के दाँत

कभी न गिरते...इसलिये चाय पियो और

मस्त रहो... !

महंगाई का विरोध करने वाले उस समय कहाँ 

थे...जब एक चुम्मा के बदले पूरा यू पी,बिहार 

दिया जा रहा था...?

सर,मेरी पत्नी लापता हो गई है,रिपोर्ट लिख

लीजिये-ज़वाब मिला-अरे !ये पोस्ट ऑफिस

है,पुलिस स्टेशन नहीँ !वो बोला-साला,खुशी

के मारे समझ ही नहीं आ रहा,कहाँ जाऊँ !

दारू पी पी कर तुम्हारा तो लीवर फूल गया है !

डॉक्टर के यह कहने पर मरीज़-अरे ! वाह डॉक्टर

साहब,इसका मतलब यह हुआ कि इसमें और

दारू आ सकती है ! ये सुन,डॉक्टर हैरान,अवाक

वो खुश,यही तो है पॉजिटिव थिंकिंग... !

बहु जीन्स पहन कर घर से बाहर निकलने

लगी,तो सास बोली-क्या ज़माना है?तो

बहु बोली- दही जमा लेना,माँ जी

बस में एक लड़के की नज़र,पीछे बैठी एक 

लड़की को पहचाना तो बोला-याद आया,हम

स्कूल में इकट्ठे पढ़ते थे !तो लड़की बोली-पढ़ती

तो मैं थी,तुम तो रोज़ मुर्गा बनते थे.. !

सुनो,आजकल चोरियाँ बहुत होने लगीं है

धोबी ने दो तौलिए चुरा लिये हैं !पति के कौन

से तौलिए?तो ज़वाब मिला-अरे ! वही जो हम

मनाली के होटल से उठा कर लाये थे... !

कुंडली मिलवानी हो तो सास बहू की मिलाया

करो...लड़का तो भगवान की मर्ज़ी समझ कर

एडजस्ट कर ही लेता है... !

उत्तम से सर्वोत्तम सिर्फ वही हुआ...जिसने

आलोचना सुनी..और खुद में सुधार किया !


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Comedy