STORYMIRROR

Nidhi Anand

Romance

3  

Nidhi Anand

Romance

तेरी यादों की बारिश

तेरी यादों की बारिश

2 mins
146

यादों का कोई मौसम नहीं होता, ना ही वक्त होता है। लेकिन राज की यादें तो वक्त बेवक्त सिम्मी को दर्द देती आ रही थी। हालांकि कई सालों से राज की यादें खामोशी की चादर के नीचे ढकी हुई थी। बारिश हर साल होती है, पर इस बार की बारिश कुछ खास थी। सिम्मी का दिल जैसे तपते हुए रेगिस्तान की तरह हो गया था। न जाने कितने ही सालों से वो तरस रही थी राज की आवाज़ सुनने को, उसे देखने को लेकिन सालों बीत गए थे राज की कोई खबर ही नहीं थी। 

आज अचानक राज का फोन आया, सिम्मी पहचाना ? राज बोल रहा हूं। कैसे नहीं पहचानती वो आवाज, मानो कभी भूली ही नहीं हो । सिम्मी खामोश सुनती रही। तुमसे मिलना चाहता हूं सिम्मी। जाने राज की आवाज़ सुनकर सालों का गुस्सा , शिकायत कहां गायब हो गया। सिम्मी तेज बरसात में चल पड़ी राज से मिलने, वहीं जहां वो दोनों हमेशा मिला करते थे।

बरसों बाद दोनों एक दूसरे के सामने थे। दोनों की आँखें बहुत कुछ बयां कर रही थी और खामोश लब भी जज्बातों के उस तूफान को समेटे हुए थे जो बरसों से राज और सिम्मी के सीने में दफन था। यादों की बारिश सिर्फ सिम्मी ने ही नहीं देखी थी, बल्कि राज भी इतने सालों से उन लम्हों की यादों को समेटे हुए था जो आज बरसने वाली थी। सिम्मी यही सोच रही थी की जिस राज की यादों की बारिश उसको चुभती थी, आज वही यादें उसे सुकून दे रही थी, शायद राज सामने जो था। वही राज जिसके साथ सिमी ने बहुत से खूबसूरत लम्हे गुजारे थे। उन्हीं यादों की बारिश तीर सी चुभती थी। लेकिन राज को अपने सामने खड़ा देख उसकी यादों की बारिश प्यारी लग रही थी। राज की नजरों में पश्चाताप था। लेकिन सिम्मी तो मानो सुध बुध ही खो बैठी थी। राज बोलता जा रहा था। माफी मांग रहा था। लेकिन सिम्मी जैसे सुन्न हो गई थी। राज ने जब जज्बात बयां करना शुरू किए तो सिम्मी को एहसास हुआ कि यादों की बारिश में इतने सालों से वो अकेली ही नहीं जल रही थी, बल्कि राज भी यादों की बारिश में भीगा हुआ था। इस वक्त को , इन लम्हों को दोनों खोना नहीं चाहते थे। शिकवा शिकायत के लिए तो जिंदगी बाकी थी। लेकिन ये वक्त तो यादों की बारिश में साथ साथ भीगने का था। दोनों चाय का कुल्हड़ हाथ में लिए पार्क में बैठ गए। आसमान से गिरती बूंदे भी मानो दोनों का साथ दे रही थी। जाने फिर कब ये लम्हें भी यादों की बारिश बन जाए। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance