STORYMIRROR

"तारीफ़"

"तारीफ़"

1 min
14.5K


अपने झगड़े के २ दिन बाद आज अभिनव ने पूरी तैयारी के साथ ख़ुशी को मैसेज किया।

हाय ख़ुशी!कैसी हो?

"ठीक हूँ" ख़ुशी ने रूखेपन से जवाब दिया।

अभिनव ने अब अपना ब्रह्मास्त्र छोड़ा।

अच्छा सुनो "तुमने कल तुम्हारें बाल धोये थे क्या?

     

हाँ !लेकिन "तुमने ये क्यों पूछा" ख़ुशी बड़बड़ाई।

अरे कल शाम से टीवी पर खबर चल रही है देहरादून में बादल फटा, हुई जोर की बारिश; पागलों को ये पता नहीं है मेरी जान बाल सुखा रही थी।

   ख़ुशी शरमाई और फिर बहुत जोर से हंसी, एक ही पल में अभिनव और ख़ुशी के रिश्तों में जमी बर्फ फिर से पिघल गयी। मोहब्बत अपनी मासूमियत पे खिलखिला रही थी और हुस्न अपनी "तारीफ" पे इतरा रहा था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance