STORYMIRROR

Vimla Jain

Romance

4  

Vimla Jain

Romance

सफलतम लव मैरिज

सफलतम लव मैरिज

2 mins
49

जब लड़का लड़की प्यार में पड़ कर साथ जीने मरने करने की कसमें खाते हैं। ओर जीवन साथ बताना चाहते हैं और घर वालों के सहमती या कोर्ट में शादी कर लेते हैं‌ कभी तो वह शादी जीवन पर्यंत चलती है और कभी प्यार का खुमार जल्दी ही उतर जाता है। तो रास्ते अलग हो जाते हैं इसी पर मेरी कहानी

मेरे पड़ोस की सफलतम लव स्टोरी  करीब 55 साल पुरानी बात है, हमारे मकान के पड़ोस मे संगीत कला निकेतन नामक एक संगीत स्कूल था।तरह-तरह के वाजिंत्र सिखाए जाते थे।बहुत लोग सीखने आते थे।सिखाने वाले उस परिवार के लड़के और लड़कियां हुआ करते थे।और उनके पिताजी सबके गुरुजी हुआ करते थे। वहां के लिए ज्यादातर यह फेमस था, कि जो भी लड़के लड़कियां वहां आते हैं वे प्यार में पड़ जाते हैं।

उस परिवार की नवासी मेरी दोस्त थी ।

वही रहती थी तो कभी-कभी वहां आना जाना होता था।उनके वहां पर एक लड़की रोज जाती थी संगीत सीखने।और वापस उसको छोड़ने के लिए उनका छोटा लड़का जाया करता था।तो हमारी कॉलोनी में यह गॉसिप हमेशा रहती थी कि देखना यह दोनों शादी कर लेगे।और सब बहुत गॉसिप करते थे।ऐसा बहुत दिन चला।फिर 1 दिन क्या देखते हैं,की साइकिल रिक्शा में से लड़का और लड़की दोनों उतरे शादी की ड्रेस पहन रखी थी। माला वाला पहन रखी थी।और घर में चले गए।

बाद में पता लगा कि वह लड़की क्रिश्चियन फैमिली से थी और वे लोग ब्राह्मण थे ।तो घर मे सब शादी के लिए मना कर रहे थे ।तो उन लोगों ने कोर्ट मैरिज कर ली।इस तरह उनका प्यार सफल हुआ।अभी तो वह लड़का विश्व विख्यात संगीतज्ञ है और उसकी पत्नी मतलब वह लड़की भी बहुत अच्छी एजुकेशनिस्ट टीचर और शायद स्कूल भी चलाते हैं।क्योंकि मेने बहुत साल से उन लोगों को देखा नहीं। मगर उनकी जिंदगी सफल रही यह है हमारे पड़ोस के लव स्टोरी की सफलतम स्टोरी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance