STORYMIRROR

Sarita Dikshit

Romance

2  

Sarita Dikshit

Romance

शर्ट

शर्ट

1 min
105

आज 20 साल बाद जब इस शर्ट को देखा तो सभी पुरानी यादें ताजा हो गईं। याद है तुम्हें, ये वही शर्ट है जो मैंने तुम्हें हमारी शादी में गिफ्ट की थी। तुम्हें रंग पसंद न था, मगर तुमने सिर्फ मेरे लिए पहना था इसे। इसके टूटे हुए बटन ने हमारी नजदीकियां बढ़ाई थीं। जब कभी तुम्हारी बांहों में रोने का मन हुआ, मेरे आंसुओं को इसने खुद में समा लिया। कई बार इसके आगोश में चैन की नींद सोई हूं मैं।

देखो ना! ये कहां खो गई थी, इन्हीं कपड़ो के बीच। जैसे हमारा प्यार कहीं खो गया था। है ना? 

अब जब ये मिल गई है, एक बार फिर इसे पहनोगे? मेरे लिए!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance