सच्चा इश्क ओर अधूरापन
सच्चा इश्क ओर अधूरापन
आज से 10 साल पहले की बात है एक लड़का और एक लड़की जिनकी उम्र करीब 15 ओर 13 साल थी। बचपन में दोनों बहुत झगड़ते थे बनती बिल्कुल नहीं थी। धीरे धीरे एक दिन ऐसा झगड़ा हुआ के दोनों की बात ही नहीं हुई समय बीतता गया 1 साल तक बात नहीं हुई फिर अचानक एक दिन (जब वो लड़का कॉलेज के प्रथम वर्ष तथा वो लड़की 10 कक्षा में थी) दोनों के पास साधारण मोबाइल फोन आ गया था तो 12 दिसम्बर 2011 की बात है उस लड़की ने उस लड़के को ग़लती से एक संदेश भेज दिया जिसका उस लड़के ने भी उत्तर दे दिया।
उसके बाद निरन्तर उनमें बातें चलती रही धीरे धीरे उनकी दुश्मनी दोस्ती में बदलने लगी। समय बीतता गया ओर नया साल आ गया। दोस्ती की बातें चलती रही और उस लड़के के मन मे उस लड़की के लिए प्यार उमड़ने लगा और दोस्ती प्यार में बदलने लगी लड़के की तरफ से।
ऐसे ही बातें चलती रही और उस लड़के ने उस लड़की के सामने 21 जनवरी 2012 को प्यार का इज़हार कर दिया, लड़की ने थोड़ी देर बातें घुमाई और उसने भी उसके प्यार का इज़हार स्वीकार कर लिया।
परन्तु उसके 2 दिन बाद उस लड़की को पता नहीं क्या सुझा, उसने उस लड़के को कहा कि मैं तो मज़ाक कर रही थी और मुझे कोई प्रेम नहीं है तुमसे ये सुन कर उस लड़के को बहुत धक्का लगा और उसके मन में मरने तक के ख्याल आने लग गए पर उसने खुद को संभाला और उसे भूलने की कोशिश करने लगा, पर वो दोनों एक ही गली और मोहल्ले में रहते थे तो एक दूसरे को देख सकते थे।। ऐसे ही समय बीतता रहा और 26 फ़रवरी 2012 को उस लड़की ने उससे माफ़ी मांगी और उसके इज़हार के लिए कुछ समय मांगा, ऐसे ही बात करते करते 5 मार्च को उस लड़की के साथ कोई समस्या हो गई तो उस लड़के ने वो सही करदी।
9 मार्च 2012 को उस लड़की ने उसके प्रेम का इज़हार स्वीकार करते हुए कहा कि मुझे कभी धोखा मत देना। ऐसे ही समय बीतता गया दोनों में समय के साथ प्रेम और बढ़ता गया उनका रोज़ किसी बहाने से मिलना तथा आस पास की जगहों पर घूमना ओर पढ़ाई करना। अचानक एक दिन 20 जून 2016 को उसने कहा कि अब घर पे शादी के लिये बोल देते है या बातें कर लेते है। ये सोच कर लड़के ने उसी दिन उसके भाई से प्यार से बात करके उसे सब कुछ बता दिया परन्तु उसके भाई ने उन दोनों से बात बन्द कर दी और समय बीतता चला गया।
20 अगस्त 2016 को उसकी माँ ने मुझे उसके घर बुलाया और सब कुछ बोला के तुम यू घूमते हो और समय साथ बिताते हो तो क्या शादी करनी है क्या उस लड़के ने सोचा कि पूछ रहे है तो उसने उसकी माँ और बहन के सामने स्वीकार किया और उस लड़की का हाथ मांग लिया।
लेकिन उस लड़की की माँ ने कहा कि जात पात और प्यार की बातों को समय खराब बताना कहा और उस लड़के के सामने ही उस लड़की को उसने और उसके भाई ने पीट दिया, लड़के से ये देखा न गया और उसने उसे रोकने का प्रयास करते हुए लड़के को एक मार दी तथा वहां से चला गया।
उस लड़की का मोबाइल वगैरा ले लिया गया उस लड़की को गहरा धक्का लगा लेकिन 4 दिन बाद उसने उसकी सहेली के मोबाइल से उसे कॉल किया और कहा के वो उसके बिना नहीं रह सकती लड़के ने भी ये ही कहा कि वो भी नहीं रह सकता।
धीरे धीरे समय बिता ओर सब बात ठंडी हुई और उस लड़के और लड़की का प्यार इस बात के बाद ओर प्रगाढ़ हो गया समय के साथ दोनों ने परिवार से छुपते छुपते मिलना जुलना और समय साथ बिताना जारी रखा पढ़ाई पूरी हुई और 2019 तक आते आते उनका प्यार बहुत गहरा हो गया जिसे किसी भी कारण से दूर नहीं किया जा सकता दोनों एक दूसरे के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते और परिवार वालो को मनाने के लिये दोनों पढ़ाई में मन लगाने लगे परन्तु 12 अगस्त 2019 को लड़के के जन्मदिन के दिन लड़की उससे मिलने गई जिसकी भनक उसके घर वालो को लग गई, जिसके बाद उस लड़की को बुरी तरह से मारा और उसका मोबाइल वग़ैरा ले लिया तो उस लड़की ने सच सच बता दिया कि अब 10 साल होने आये है हमारे प्यार को तो हमे क्यों अलग करना चाहते हो। मुझे उसी के साथ रहना है ओर रोती रही 3-4 दिन निकले और उसके घर वालो ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे तथा कुछ दिन पहले उस लड़की के घर वालो ने उसे बेहोश कर कहीं लेकर के चले गए और वो लड़का आज भी रोता रहता है उसके इंतजार में के वो आएगी।

