STORYMIRROR

VJ Khan

Classics Inspirational

4.5  

VJ Khan

Classics Inspirational

सबसे ताकतवर कौन?

सबसे ताकतवर कौन?

1 min
10

एक दिन एक बूढ़े पिता ने अपने आईएएस (IAS) बेटे के कंधे पर हाथ रखा और पूछा, "बेटा, बताओ दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान कौन है?"
बेटे ने मुस्कुराते हुए आत्मविश्वास से कहा, "मेरे अलावा और कौन हो सकता है पिताजी!" 
पिता को इस जवाब की उम्मीद नहीं थी, वे दुखी होकर चेंबर से बाहर जाने लगे। उन्होंने फिर पूछा, "एक बार फिर सोचकर बताओ, सबसे शक्तिशाली कौन है?" 
बेटे ने इस बार कहा, "पिताजी, आप हैं!"
पिता चकित हुए और बोले, "अभी तो तुम खुद को बता रहे थे?" 
बेटे ने मुस्कुराकर जवाब दिया: "पिताजी, उस समय आपका हाथ मेरे कंधे पर था। जिस पुत्र के सिर या कंधे पर पिता का हाथ हो, वो दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान ही होगा।" 
यह सुनकर पिता की आँखें भर आईं और उन्होंने बेटे को गले लगा लिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Classics