STORYMIRROR

पासवर्ड

पासवर्ड

1 min
3.9K


काजल जब भी अखबार पढ़ती तो आधी जान सूख जाती डर से। रोज कहीं ना कहीं बच्चों को अगवा करने की खबरों से भरा रहता था अखबार। अपनी ६ साल की बेटी झिलमिल के बारे में सोच-सोचकर रातों की नींद उड़ गई थी काजल की।

फिर हुई एक दिन काजल और झिलमिल की गुपचुप वाली मुलाकात और उसके बाद हैरान थे पापाजी कि मम्मा-बेटी दोनो खुश, आखिर बात क्या है ? रहा नहीं गया तो आखिर पूछ ही बैठे बीवी से कि चक्कर क्या है ?

काजल इत्मीनान से बोली ।

"समस्या का हल मिल गया अब कम से कम कोई बहला कर झिलमिल को कहीं नहीं ले जा सकता।"

"अच्छा वो कैसे ?"

पतिदेव जिज्ञासा से बोले।

तभी झिलमिल पीछे से बोली,

"पापा अगर किसी अकंल ने कहा कि मेरे साथ चलो। आपकी मम्मा ने मुझे आपको लेने भेजा है तो उन्हें पहले पासवर्ड बताना होगा जो सिर्फ मुझे और मम्मा को पता है।"

झिलमिल की बात सुनकर अब पापा के चेहरे पर भी इत्मीनान की मुस्कान आ गयी थी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama