STORYMIRROR

Naval Meena

Romance

3  

Naval Meena

Romance

नि:स्वार्थ प्यार

नि:स्वार्थ प्यार

4 mins
682

यह कहानी एक लड़का और एक लड़की के बारे में है जो एक ही कॉलेज के स्टूडेंट हैं,वे दोनों शुरुआत में फेसबुक फ्रेंड्स बने और उसके बाद उनकी घंटो बाते होने लगीं।लड़के की नौकरी एक दूसरे शहर में थी, किसी काम के सिलसिले में लड़का अपने कॉलेज आता और वो उस लड़की को मिलता हैमात्र कुछ मिनट की हुई इस मुलाकात को वो भुला नहीं पता हैबातों का सिलसिला जारी रहता हैं , अब वे दोनों देर रात तक बाते करते थेएक बार लड़का विजिट के लिए कॉलेज आता है वहा वे दोनों मिलते हैं रात भर कॉलेज के सामने लोन में वो दोनो बातें करते हैं,उन्हें पता ही नहीं चला कब रत निकल गयी

पूरी रात चली इस बात में भी वे दोनों प्यार का इजहार नहीं कर पाते है , यद्धपि वे दोनों एक दूसरे के लिए प्यार की फीलिंग्स रखते थे ,अगले दिन लडके का घूमने का प्लान था , इसीलिए वो दूसरे शहर चला गया, लेकिन वहा उसका मन नहीं लगता हैजब वो वापस आता है तो वे दोनों कहीं सुरक्षित जगह पर मिलने का प्लान बनाते हैं

तय समय पर दोनों मिले और लड़की ने लड़के को प्रपोज कर दिया ,दोनों की एक दूसरे के लिए फीलिग्स समान थी, लडके ने प्रपोजल ऐक्सेप्ट कर लिया

वो दोनो लव फोर लाइफ टाइम पर सहमत थे, लड़की शादी के लिए सहमत थीइस तरह से उनकी मुलाकात कई बार होती रही ,दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे, वे एक दू साथ फैमिली कि तरह रहते थेदोनों एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते थे , लड़की अभी कॉलेज में ही थी तो लड़का उसको पढ़ाई में भी खूब मदद कर रहा था, रात रात भर जाग के उसको फाइनल एग्जाम्स के लिए तैयार करा रहा था


अब समय ने नया मोड़ ले लिया , लड़की की लड़के से बातें कम होने लगी, उन दोनों की जिन्दगी में ग्रहण लग गया,लड़की ने बाते करना बंद कर दिया और वो अपने दोस्तो के साथ रहने लगी।लड़के ने कारण जानने की कई बार कोशिश की लेकिन उसको बाद में पता चला कि उसके पैरेंट्स ने उसकी शादी कहीं और फिक्स कर दी है तो लड़की बता नहीं पा रही हैअब बाते और भी कम हो गई, और कुछ दिनों में बिलकुल बंद लड़की ने लड़के के कॉन्टेक्ट्स ब्लॉक कर दिए और वो अपने फ्रेंड सर्कल में घुल मिल गई और लड़का अकेलापन से जूझता रहा ,वो पूरी तरह टूट के बिखर गयाअब वो किसी से बात नहीं करता था, उसको कई लड़कियों ने रिलेनशिप के लिए अप्रोच भी किया पर उसको केवल उसी लड़की से प्यार था , इसीलिए उसने सब को ना बोल दिया

अब उसका लाइफ अकेलापन और डिप्रेशन से भरा हुआ थाउसने कई बार खुदकुशी के भी विचार आए लेकिन परिवार का जिम्मेदारी के चलते उसने खुदकुशी नहीं कीअब उसकी लाइफ बिल्कुल एक बोझ कि तरह था उसके लिएवो कभी उस लड़की को भूल नहीं पाया


अब तक लड़की भी अकेलेपन से जुझ रही थी लड़की का भी फ्रेंड सर्किल अब मौका देख के उसका फायदा उठा रहे थे, जिन लोगो पर उस लड़की को उस लड़के से ज्यादा भरोसा था उन लोगो ने उसका भरोसा तोड़ दियाइसके बाद लड़की अब डिप्रेशन में चली गई और उसने अपना नया दोस्त बना लिया, वो अब उस लड़के को भुल चुकी थी,लड़का अभी भी उसको याद करता था


वो उसकी हर संभव मदद करने को तैयार था पर लड़की ने उसको सभी जगह से ब्लॉक कर दिया और कभी उसके मेसेज का रिप्लाइ नहीं किया

एक दिन फिर से किसी काम के सिलसिले में लड़की को लड़के की याद आयी पर अब वो उससे सीधे बात नहीं कर पा रही थी तो उसने लड़के के फ्रेंड के द्वारा उसको मेसेज भेजा कि वो मदद चाहती है

लड़का अब तक उसी की यादों में जी रहा था , उसने लड़की की मदद कर दी क्योंकि उसके लिए उससे बढ़ कर कुछ नहीं थाअब फिर से अपना काम हो जाने के बाद लड़की लड़के को भुला चुकी है और अपने दोस्तो के साथ व्यस्त हो गईउसका इतना बड़ा वैलविशर होने के बावजूद और इतना प्यार करने के बाद भी लड़ लड़की का साथ नहीं मिल सका


इससे ज्यादा किसी को क्या चाहेगा कोई, लड़के ने लड़की से निःस्वार्थ प्यार किया और बदले में मिली एक दर्द भरी लाइफ लड़के ने पढ़ाई से लेके कैरियर तक लड़की की हर तरह से मदद की वो अभी भी उसका इंतजार करता है



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance