STORYMIRROR

Rahul khataniar

Horror

4  

Rahul khataniar

Horror

नामघर के पीछे की कच्ची सड़क

नामघर के पीछे की कच्ची सड़क

2 mins
22

भेदेलीपार गाँव के नामघर के पीछे एक कच्ची सड़क है। दिन में सब उधर जाते हैं, लेकिन रात में कोई नहीं जाता।

क्यों?

गाँव के लोग कहते हैं - वहाँ भूत है। रात में वहाँ लाल पिक दिखाई देता है।

मदन विश्वास नहीं करता था। मदन शहर से पढ़ कर आया लड़का था।

एक दिन रात के 12 बजे, मदन टॉर्च लेकर उस सड़क पर गया। मदन का दिल धक-धक कर रहा था, लेकिन हिम्मत करके गया।

रास्ते के बीच पहुँचते ही मदन ने देखा - सच में जमीन पर लाल-लाल दाग!

खून है क्या? भूत की पिक है क्या?

मदन ने टॉर्च अच्छे से मार कर देखा। और तभी पीछे से खस-फस की आवाज सुनी।

"कौन है?"

कोई जवाब नहीं। फिर से लाल दाग की तरफ मदन ने देखा। पास जाकर हाथ से छू कर देखा। उसके हाथ में चिपचिपा लगा।

तभी पीछे से किसी ने आवाज दी - "ऐ, क्या कर रहा है?"

मदन चीख पड़ा। पीछे मुड़ कर देखा और डरते हुए बोला - नामघरिया बरदेउता!

बरदेउता का मुँह भी लाल!

मदन बोला - "बरदेउता, आप? ये लाल दाग क्या हैं?"

बरदेउता ने हँसते हुए कहा - "अरे ये? मैं शाम को नामघर में झाड़ू लगा रहा था, तभी तंबाकू-पान खा रहा था। पिक थूकने के लिए यहीं आता हूँ। गाँव के लोग देखेंगे तो बुरा मानेंगे, इसलिए रात में आता हूँ।"

मदन बोला - "तो फिर भूत की कहानी?"

बरदेउता बोला - "वो तो मैंने खुद ही फैलाई है! ताकि कोई रात में यहाँ आकर मेरी तरह पिक न थूके, जगह साफ रहे!"

दोनों हँसते हुए नामघर की तरफ लौट आए।

अगले दिन से गाँव में एक नई कहानी फैल गई - "नामघर के पीछे वाला भूत असल में बरदेउता था!

और वो रास्ता? अब रात में भी सब जाते हैं। क्योंकि सब जानते हैं, वहाँ भूत नहीं है, वहाँ तो बस बरदेउता की पान की पिक है!"



✍️ राहुल खाटनियार,

शिवसागर, असम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Horror