STORYMIRROR

Sangeeta Ashok Kothari

Inspirational

3  

Sangeeta Ashok Kothari

Inspirational

क्या ईश्वर हमेशा हमारे साथ है?

क्या ईश्वर हमेशा हमारे साथ है?

2 mins
183


क्या सच है ईश्वर हमेशा हमारे साथ रहते हैँ। आपके अनुभव क्या कहते हैँ??


जी हाँ, ईश्वर हैं तो हम हैं और वो हर पल हर क्षण हमारे साथ रहते हैं। मेरा मानना है कि यदि हमारे साथ कुछ बुरा घटित(मानो दुर्घटना ) होता हैं तो प्रभु को कोसते हैं और प्रार्थना करके हमें उस घड़ी से उबारने की ग़ुहार लगाते हैं। पर मैं सोचती हूँ कि शायद उससे भी बुरा (शायद मौत )हो सकता था पर ईश्वर ने हमें बचा लिया।मेरे साथ कई बार ऐसी घटनाएं घटी की प्रभु में मेरी आस्था बढ़ गयी।

बात मार्च 19 2019 की हैं लॉकडाउन से 3-4 दिन पहले, निजी समारोह में मैं सीढ़ियों से गिर गयी और मेरे पाँव की हड्डी में दरार आई और प्लास्टर चढ़ा। पहले तो मैंने भगवान को बहुत कोसा!!

मैं ही क्यूँ?? पर फिर मैंने सकारात्मक सोचते हुए मन में सोचा कि यदि घुटना टूट जाता तो? या बड़ी शल्य चिकित्सा होती तो?। फिर मैंने प्रभु को धन्यवाद दिया कि आपने मुझे बचा लिया।


ऐसा एक उदाहरण मेरी पड़ोसन भाभी से जुड़ा हुआ हैं। हमारे बीच अच्छे सम्बन्ध हैँ। एक बार उनकी तबियत ख़राब हुई तो मैंने मंदिर जाकर प्रार्थना की कि प्रभु जो हैँ आपसे कुछ छिपा नहीं बस आप इलाज़ (ट्रीटमेंट )जरूर बताना और चमत्कार देखिये दो दिन बाद होने वाला ऑपरेशन अगले दिन ही हो गया।

मैं ईश्वर को रज के हर कण कण में देखती हूँ। और उन पर एवं उनके अस्तित्व पर आस्था रखती हूँ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational