STORYMIRROR

Dinesh Dubey

Drama Romance

3  

Dinesh Dubey

Drama Romance

जब से हुआ प्यार भाग 3

जब से हुआ प्यार भाग 3

4 mins
200

भाग 3


मिताली और सुमन दोनों ही पहले ही गॉर्डन में घूमने आ गई है, अर्पित अभी तक नहीं आया, सुमन का दिल बैठने लगा, वह मिताली से कहती है, "यार ये आज किधर रह गया, अभी तक आया नहीं।" मिताली हंस कर बोली "तेरे डर से गॉर्डन बदल दिया होगा, तू सुबह शाम उसके पीछे पड़ी रहेगी तो वह बेचारा क्या करेगा।" सुमन चिढ़ कर कहती है, "ये उसका नसीब है, की मुझ जैसी लड़की उसके पीछे पड़ी है।" तभी सामने से अर्पित आता दिखाई दिया, सुमन कहती हैं "देख आ गया नसीब वाला, आज मैं बात करके ही रहुंगी।"

मिताली कहती है  "all the best, उसके लिए।" वह गुस्से से देखती है, मिताली मुस्कराकर इशारा करती है, कि वह आ गया, सुमन घूम कर देखती है तब तक अर्पित जॉगिंग करता हुआ उसके सामने से निकल जाता है, वह गुस्से में उसे देखती है तो मिताली कहती है "cool baby, गुस्सा सेहत और प्यार दोनो के लिए harm Full है, चल उसके पीछे जॉगिंग करते हैं।" सुमन चारों तरफ देखती है तो लोग काफी कम है, वह कहती हैं " अभी रुक, आने दे उसको वापस फिर साथ ही भागेंगे, ! मिताली हंस कर बोली "अबे अभी भाग जायेगी, पहले बात तो कर, ले आ गया, चल।" अर्पित जैसे ही पास आता है, सुमन उसके साथ साथ जॉगिंग करते हुए कहती है, "हैलो अर्पित!" अर्पित उस पर ध्यान नहीं देता है तो वह उसे रुकने के इशारा करती है, अर्पित को जॉगिंग में डिस्टर्ब होता है, वह रुकते हुए कहता है  "व्हाट्स योर प्रोब्लम "? तुम इस तरह मुझे डिस्टर्ब क्यों कर रही हो, "? वह कहती है, "आपका नाम अर्पित है ना, और मेरा नाम सुमन।" वह कहता हैं, "तो मैं क्या करूं, आप मेरे पीछे क्यों पड़ी है ?" सुमन कहती है, "मैं आपके पीछे नहीं, आप मेरे सामने पड़े हैं, मेरे घर के और मेरे विंडो के सामने आपका विंडो पड़ा है आप हर समय मेरे सामने रहते हैं तो मैं क्या करूं ??" वह चौक कर उसे देखता है और कहता है, "सॉरी मेरी वजह से आपको डिस्टर्ब हुआ है तो, मैं अपना वो विंडो बंद रखूंगा।" मिताली बीच में आकर कहती है, "हैलो अर्पित, इसका मतलब ये है की ये तुम्हे चाहने लगी है और तुम इसको भाव नहीं देते हो।" सुमन भी हां में सर हिलाती है, अर्पित सर पर हाथ मारकर कहता है "ओह माई गॉड !!! देखिए आई एम रियली सॉरी, आप बहुत खूबसूरत है, पर मैं पहले से इंगेज्ड हूँ, मेरी गर्ल फ्रेंड है, और मैं उसे बहुत चाहता हूं।" सुमन कहती है "ऐसे कैसे गर्ल फ्रेंड है, फिर मेरा क्या होगा में क्या करूंगी, मेरा तो कोई भी ब्वॉय फ्रेंड नहीं है, एक तुम पसंद आए तो कह रहे हो गर्ल फ्रेंड है, मैं नहीं जानती में तो तुम्हें चाहने लगी हूँ, और तुम सिर्फ मेरे हो,।" वह सब कुछ एक सांस में बोल जाती है, वह और मिताली दोनों ही उसे शॉक्ड होकर देखने लगते हैं, अर्पित कहता है  "are you mad, ?? फिर से कह रहा हूं, मैं इंगेज्ड हूँ और तुम मेरे पीछे मत पड़ो, तुम्हें बहुत से अच्छे लड़के मिल जायेंगे।"

सुमन उसकी तरफ देखती है और कहती है, "मुझे सिर्फ और सिर्फ अर्पित चाहिए और तुम्हें मैं अपना बना कर रहूंगी, चाहे कुछ भी हो।" उसकी आंखों में आंसू आते हैं और वह वहा से रोती हुई भागती है, मिताली अर्पित से कहती हैं "सॉरी, वो बहुत इमोशनल लड़की है, फर्स्ट टाइम लव हुआ है तो थोड़ी ज्यादा ही इमोशनली अटैच हो गई है।" वह भी उसके पीछे जाती है, अर्पित का मूड ऑफ होता है और वह भी घर की तरफ जाता है,!!

सुमन घर पहुंच कर अपने कमरे मे जाकर दरवाजा जोर से बंद करती है और रोने लगती है, उसकी मां पुष्पा यह देख परेशान होती है तभी मिताली भी भाग कर आती है और पुष्पा को देख रुकती है, पुष्प उस से पूछती है "क्या हो गया, वो भाग कर आई और दरवाजा बंद कर दिया, और तू भी घबराई हुई आ रही है, "? मिताली कहती हैं "कुछ नहीं आन्टी, वो मुझसे ही थोड़ी बहस हो गई और आपको तो उसकी आदत पता ही है, नाराज हो गई अभी दो मिनट में उसका मूड ठीक करती हूं।" वह दरवाजे पर जाकर कहती है, "सुमन दरवाजा खोल मम्मी परेशान हो रही है, खोल नहीं तो वह पापा को फोन कर देगी।" सुमन अपने आंसू पोंछ कर दरवाजा खोलती है,

मिताली कहती है "सुपर्ब यार, यू हैव डन गुड जॉब, उसकी तो सिट्टी पीटी गुम हो गई थी।" 


आगे की कहानी अगले भाग में पढ़िए...

क्रमशः



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama