STORYMIRROR

Shweta Paneri Shukla

Inspirational

3  

Shweta Paneri Shukla

Inspirational

गरीब लड़का और भगवान बुद्ध

गरीब लड़का और भगवान बुद्ध

4 mins
867

एक इतना ग़रीब लड़का था की वह हर रोज खाने के लिए भटकता था और कही ना कही से खाना इकठ्ठा करता था| पर हर रोज उसका खाना गायब हो जाता था| एक दिन उसे पता चला की एक चूहा उसका खाना चुराता है| तो उसने उस चूहे को पकड़ा और उससे पूछा की, तुझे पता है मै इतना ग़रीब हूं फिर भी तू मेरा खाना चुराता है| अगर तुम्हे चुराना ही है तो किसी अमीर का क्यूं नहीं चुरता?


तो वह चूहा बोला की तेरी किस्मत में कुछ ही चीज़े लिखी है वही मिलेगा| भले तू कितनी ही कोशिश कर ले भले तू कितना भी इकठ्ठा कर ले उसे अपने पास नही रख सकता|


यह जानकर लड़का बहुत शॉक हुआ की ऐसा कैसे हो सकता है|


तो चूहे ने कहा की, अगर तुझे जानना ही है की तेरी किस्मत में क्या लिखा है तो भगवान बुद्ध के पास जाना पड़ेगा वही तुम्हे बता सकते है की तुम्हारे किस्मत मै क्या है|


इसलिए वह लड़का भगवान बुद्ध से मिलने के लिए निकल पड़ा| चलते चलते बहुत रात हो गई थी, इसलिए रास्ते मे उसने एक हवेली देखी और उस घरवाले से एक रात रहने के लिए इजाज़त माँगी, उसे इजाज़त मिल भी गयी| हवेलीवालोने लड़के से पूछा की, वो इतनी रात को कहा जा रहा है... तो उसने कहा की, मै बुद्ध के पास जा रहा हू, अपनी किस्मत के बारे में पूछने के लिए|


तो हवेली वालोने कहा की, तुम भगवान बुद्ध से हमारा सवाल भी पुछोगे? हमारी एक १६ साल की लड़की है जो बोल नही सकती है तो क्या करे, जिससे इसकी आवाज़ आए|


उस लड़के ने कहा ज़रूर पूछुंगा आपका सवाल और उसने उनको धन्यवाद कहा और सुबह वहां से निकल पड़ा| आगे रास्ते में बहुत बड़े बड़े बर्फ के पहाड़ थे, वह बड़ी मुश्किल से पहाड़ पर चढ़ा... उसे वहां एक जादूगर मिला उसने उस लड़के से पूछा की, वह कहा जा रहा है|


तो उसने कहा की भगवान बुद्ध के पास जा रहा हू| अपनी किस्मत के बारे में पूछने के लिए|


तो जादूगर ने कहा की, क्या तुम भगवान बुद्ध से मेरा यह सवाल पुछोगे मै हज़ारो सालो से तपस्या कर रहा हूं ताकि मै स्वर्ग जा सकु और मेरे हिसाब से अब तक तो तुझे स्वर्ग में चले जाना चाहिए था| तो मै स्वर्ग में जाने के लिए क्या करू?


लड़के ने कहा की ठीक है मै आपका सवाल बुद्ध से पूछता हूं| उस जादूगर के पास एक छड़ी थी उस छड़ी की मदत से उस लड़के को बर्फ के पहाड़ के उस पार पहुंचा दिया| जब वह आगे बढ़ा तो उसके सामने बहुत बड़ी चुनाैती थी| वहां बहुत बड़ी नदी थी जो वह खुद नहीं पार कर सकता था| तभी उसकी मुलाकात विशालकाय कछुए से हुई| कछुआ उसे लेकर जाने के लिए तैयार हो गया| फिर कछुए ने भी उसे वही सवाल पूछा, तुम कहा जा रहे हो?


तो उसने सब बताया तो कछुए ने भी एक सवाल पूछने के लिए कहा|


मै ५०० सालो से ड्रागेर बनने की कोशिश कर रहा हू पर अभी तक नही बन पाया तो मै ऐसा क्या करू जिससे मै ड्रागेर बन जाउ|


लड़के ने कहा मै आपका सवाल ज़रूर पूछुगा| कछुए ने लड़के को अपनी पीठ पर बिठाया और नदी के उस पार पहुचाया|


आख़िरकार लड़का भगवान बुद्ध के पास पहुंच गया| वहा बहुत सारे लोग थे| बुद्ध ने कहा, एक व्यक्ति के केवल ३ सवालो के जवाब दुंगा|


लड़का एकदम शॉक हो गया| क्यूकी उसे तो ४ सवाल पूछने थे| वह सोचने लगा की उसे काैनसे ३ सवाल पूछने चाहिए| उसने कछुए के बारे में सोचा की कछुआ ५०० सालो से ड्रागेर बनने की कोशिश कर रहा है| जादूगर १००० साल से स्वर्ग जाने के लिए तपस्या कर रहा है| और वह लड़की बिना बोले कैसे पूरी जिंदगी निकल सकती है| फिर खुद के बारे में सोचा की मै तो सिर्फ़ ग़रीब हूं| मै तो माँग कर भी अपनी जिंदगी गुज़ार सकता हू|पर कछुआ, जादूगर और लड़की की परेशानिया तो मेरी परेशानियों से बहुत बड़ी है|


तो लड़के ने उनके ३ सवाल भगवान बुद्ध से पुछे| बुद्ध ने जवाब दिया की कछुआ ५०० सालों से ड्रागेर बनने की कोशिश कर रहा है पर अपने कवच को छोड़ने के लिए तैयार नही है| जब तक वह कवच को नही छोड़ेगा तब तक वह ड्रागेर नही बन पाएगा| वही जादूगर अबतक अपनी छड़ी नही छोड़ेगा तबतक वह स्वर्ग नहीं जा पाएगा| और जब लड़की को उसका जीवनसाथी मिल नहीं जाएगा तब वह बोल नहीं पाएगी|


यह सब सुन कर लड़का वापस कछुए के पास आया और उसे सब कुछ बताया तो कछुए ने अपना कवच निकाल दिया| जैसे ही कवच निकाला उसमे से कीमती मोती निकले वह मोती कछुए ने लड़के को दे दिये और वह ड्रागेर बन गया| फिर जादूगर के पास गया और सारी बात बताई तो जादूगर ने अपनी जादू की छड़ी लड़के को दे दी और वह स्वर्ग मे चला गया| उसके बाद लड़का उसी हवेली में गया जहा उसने रात गुज़ारी थी| जब वहा गया तो लड़की सामने आई और बोली उस रात हमारे हवेली पर तुम ही आए थे ना? इस तरह लड़के को पैसा, पॉवर और एक खूबसूरत जीवनसाथी मिल गयी।


जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ देना पड़ता है|जब जादूगर ने छड़ी दी तो उसे स्वर्ग मिल गया|


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational