STORYMIRROR

Satish Kumar

Drama

3  

Satish Kumar

Drama

एक ज़रिया

एक ज़रिया

2 mins
407

 मुझे एक आदत सी हो गई थी। मैं रात को जब भी अपना होमवर्क बनाता तो रेडियो पर कहानियां सुना करता था। मुझे बहुत पसंद था। रेडियो पर एक सौ आया करता था जिसका कि नाम था - यादों का इडियट बॉक्स। उसमें अनेक प्रेम कहानियां सुनाई जाती थी और मैं उन कहानियों का आशिक हुआ करता था।

मेरे भी मन में फरमाइश उठते थे कहानियों के लिखने की। मैंने कितनी बार शुरू भी की, पर कभी कहानियों का अंत नहीं हुआ। मैं सोचता तो था लिखना पर कभी अच्छे से लिख नहीं पाता था। एक बार मेरी स्कूल में एक कहानी लेखन प्रतियोगिता हुआ जिसमें कि मैंने भी भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में मैंने भी कहानी लिखी थी। लेकिन जब उस प्रतियोगिता का विजेता बताया गया तो वह एक लड़की थी।

वही लड़की जिससे मैं बेहद प्यार किया करता था। ऐसा नहीं था कि वह मुझसे प्यार नहीं करती थी वह भी करती थी, बहुत प्यार करती थी। वही लड़की थी जिन्हें मैं कहानियां सुनाया करता था और आज वह इस कॉन्टेस्ट की विनर थी।

जब मैंने उसकी कहानी पढ़ी तो मैं आश्चर्यचकित रह गया। उसने खुद की प्रेम कहानी लिखी थी। जिसमें की मैं  उसका अनजान आशिक था । उसने बड़े ही चांद तारे लगाकर मेरी और अपनी कहानी को लिखा था। सच में बेहद खूबसूरत था कहानी। उसकी कहानी पढ़ने के बाद मैंने भी सोचा कि मैं भी एक कहानी लिखूंगा। बस आग लगने की देर थी उसके बाद तो कहानियां मेरे अंदर खुद को खुद पनपने लगी थी। उसी की बदौलत मैंने भी कहानियां लिखना शुरू किया। मैं अपनी कहानियां लिखकर सबसे पहले उसी को दिखाया करता था। मैंने अपनी कहानी उसके सिवा कभी किसी को भी नहीं दिखाया।

मैं डरता था अपनी कहानियों को दूसरों को दिखाने से। मुझे नहीं पसंद था कि मेरे अंदर की फीलिंग्स को कोई और समझे, कोई और जाने। आज भी मैं जब कहानियां लिखता हूं तो मैं उस कहानी की डायरी को सब से छुपा कर रख देता हूं।

अब मुझे अच्छा लगता है कहानियों को लिखना। मुझे अच्छा लगता है उन शब्दोंं के साथ खेलना, उन शब्दों की गहराई में डूब जाना मुझे बेहद पसंद है। मैं कहानियां लिखते वक्त उसी तरह डूब जाता हूं शब्दों में जैसे कभी मैं उसकी आंखों में डूबा करता था। आज भी डूब जाता हूं उसकी नाम आंखों में, उसकी खूबसूरती में । सच कहूं तो उसी के कारण मैंने लिखना शुरू किया । मैं नहीं चाहता कि कोई मेरे बारे में जाने, बस मैं इतना चाहता हूं कि वह मेरे बारे में जाने कि मैं अपनी डायरी में उसको लिखा करता हूं। अपने प्यार को इजहार करने का सबसे अच्छा जरिया मुझे यही लगता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama