BABARIYA DHARINEE

Drama Horror Others

3  

BABARIYA DHARINEE

Drama Horror Others

एक ऐसा टापू 👀☠️

एक ऐसा टापू 👀☠️

2 mins
402


एक ऐसा टापू ,जहां गुडियो में किया जाता था आत्माओ को कैद

आज हम आपको ऐसे टापू के बारे में बताने जा रहे है जो अपने विशेष आकर्षण के कारण पुरे विश्व में मशहूर है। यह टापू मेक्सिको में स्थित है जहा पेड़ पर लटकी अजीबोगरीब शक्लो वाली गुडियों को देखकर आपके पांवो तले जमीन खिसक जायेगी। यह टापू आपको किसी हॉरर फिल्म के लिए तैयार किया हुआ सेट जैसा लगेगा लेकिन इस टापू के पीछे एक गहरी सच्चाई है।क्या है इस टापू की हकीकत और गुडियों को राज , आइये विस्तार से पढ़े।

अमेरिका के मेक्सिको सिटी से 17 किमी दक्षिण में एक छोटा सा टापू है जिसे “La Isla de la Munecas” कहा जाता है। लेकिन गुडियों के वाकये के बारे में सुनकर लोग इसे केवल “The Island Of dolls” के नाम से ही जानते है। इस टापू पर अनेको टूटी फूटी और डरावनी गुड़ियाए आपको पेड़ो पर टंगी मिलेगी। 1990 में जब लोगो की नजर में ये टापू आया तो मेक्सिको सरकार ने इस जगह की मरम्मत कराना शुरू क्र दिया और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया। लेकिन आप लोगो के मन में अभी भी यही संदेह चल रहा होगा कि इस वीरान टापू पर इतनी गुड़िया और वो भी पेड़ पर लटकी हुई कैसे मिली। इस रहस्य के पीछे भी एक कहानी है आइये पढ़े क्या है ये कहानी।

आज से कई साल पहले जूलियन नाम का व्यक्ति शहर से दूर एकांत जीवन बिताने के लिए इस टापू पर आया था। उस शख्स के रहने के कुछ दिनों के बाद ही Xochimilco canals में डूबकर एक लड़की की मौत हो जाती है जो वहा परिवार के साथ घुमने आयी थी। तब से उस लड़की की आत्मा उसे परेशान करने लगी।इस घटना के कुछ दिनों बाद लड़की की मौत वाली जगह पर ही उनको तैरती हुई गुड़िया मिलती है। तब उस गुड़िया को देखकर सोचा कि कही उस लड़की की आत्मा उसे परेशान ना करने लगे इसके उपाय के लिए उसने वो गुड़िया के गले में फंदा डालकर पेड़ पर लटका दिया। उसका विश्वास था कि ऐसा करने से बुरी आत्मा उसके करीब नहीं आ पायेगी। धीरे धीरे जब कई गुड़ियाए तैरती हुई इस टापू पर आने लगी तो उन्होंने इन सबको जमा कर पेड़ पर लटकाता गया और ये संख्या धीरे धीरे बढ़ती गयी। जुलियन की मौत भी, 2001 में उसी जगह जहा गुड़ियाँ मिलती थी, वहा पर रहस्यमयी तरीके से हुई।

अब ये टापू एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया जहा सैकड़ो लोग यहा पेड़ पर लटकी डरावनी गुडियों को देखने के लिए आते है। रात में ये टापू वीरान पड़ा रहता है क्यूंकि रात को यहा केवल गुड़ियों का राज होता है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama