STORYMIRROR

Girija Singh

Classics

2  

Girija Singh

Classics

अब पछताये होत क्या

अब पछताये होत क्या

2 mins
623

पहले गाँव और फिर छोटे से शहर में पली बढ़ी लड़की मानसी की शादी एक महानगर में हो जाती है। शुरु में तो उसको भी सबके साथ सामंजस्य बिठाने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

फिर धीरे-धीरे मानसी ने अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लिया, पति का प्यार और सहयोग तो उसके साथ हमेशा से था। मानसी के मायके में भी सब उसको खुश देखकर सन्तुष्ट थे। मायका दूर होने की वजह से वो साल में एक या दो बार ही जा पाती थी।

इधर मानसीअपने घर-परिवार में व्यस्त होती गई और उधर उसकी माँ अकेली पड़ती जा रही थी क्योंकि उनके जीने का सहारा तो सिर्फ मानसी थी। मानसी के पिता का देहांत तो उसके बचपन में ही हो गया था। माँ ने ही उसे अकेले पाला था।

इधर मानसी के ससुराल में भी सभी देवर, ननदों की शादियां हो गयीं। ननदें अपनी ससुराल और देवर अपनी पत्नियों के साथ दूसरे शहरों में नौकरी के लिए चले गये।

उसके खुद के बच्चे भी घर से बाहर पढाई करने चले गये। अब मानसी को अपनी माँ बहुत याद आती है, माँ की कही हुई सारी बातें याद करके वो दुःखी होती है। माँ जब भी कभी फोन करती या मिलती तो अपने अकेलेपन के बारे में या घरवालों के बारे में कोई भी बात करती तो मानसी हमेशा झल्ला के बोलती की ये बेमतलब की बातें मत करो मुझसे और माँ हमेशा ये बोल कर की जब नहीं रहूंगी तब पता चलेगा अपनी बात खत्म कर देती थी।

अब जब माँ सच में नहीं है और मानसी खुद भी अपने बच्चों के बगैर रह रही है तो उसे अब अपनी माँ की मनोदशा का एहसास हो रहा है लेकिन वो कहते हैं ना "अब पछताये होत का"।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Classics