STORYMIRROR

Kapil Shastri

Drama

3  

Kapil Shastri

Drama

आभासी मित्र

आभासी मित्र

2 mins
292


दीपक के बाजार से घर आने पर पत्नी दामिनी ने हड़बड़ाते हुए बताया कि "वो मेरे लंदन वाले फेसबुक फ्रेंड क्रिस ने मुझे सरप्राइज़ देने के लिए पांच हज़ार पॉन्ड्स यानि पांच लाख रुपये की महँगी गिफ्ट्स भिजवा दी है"।

"अभी ब्रिटिश लहज़े में कस्टम से फ़ोन आया था कि सत्तर हज़ार की कस्टम ड्यूटी भरकर वो देल्ही कस्टम से छुड़ा लीजिये,उसमे आई फ़ोन,डायमंड रिंग और कई महँगी ड्रेसेस हैं"।

"अभी पिछले महीने ही दोस्ती हुई थी,उसने बताया था कि उसकी पत्नी की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है और उसकी दोनों बेटियां स्कॉटलैंड में अपनी ग्रांड मोम के पास रहती हैं।"

"मैं अपनी बेटियों से पिछले तीन सालों से नहीं मिला हूँ क्योकि उन्हें देखकर मुझे अपनी पत्नी की याद आती है"।

"मैंने लिखा था कि इसमें उनकी क्या गलती है,तुम्हे उनसे जाकर मिलना चाहिए"।

उसने जवाब में लिखा कि"जब मैं तुम्हारे कहने पर वहां गया तो दोनों मेरे गले से झूम गयी,मैंने उन्हें बहुत सी ड्रेसेस दिलाई और एक पार्टी का आयोजन किया जिसमे सत्रह हज़ार पॉन्ड्स खर्च हुए,मैं तुम्हे भी एक सरप्राइज़ दूंगा"।

दीपक ने स्थिति को समझते हुए चेताया कि"ये बहुत बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड लगता है,उसे फ़ोन करके कहो की हम तो मध्यमवर्गीय हैं,अगर वो इतना उदार है तो सिर्फ सात सौ पॉन्ड्स तुम्हारे खाते में डाल दे"।

दामिनी ने ऐसा ही किया तो बोला "तुम्हे शर्म नहीं आती ऐसा कहते हुए,इतना करने के बाद भी तुम्हे और पैसो की ज़रुरत है,फ़ौरन कस्टम ड्यूटी क्लियर करो,उसमे एक लिफाफा भी है जिसमे कुछ पॉन्ड्स भी हैं"।

दामिनी ने जब उसे फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर ब्लाक कर दिया तो मैन मेसेज बॉक्स में एक धमकी आई"ये तुमने बहुत गलत किया,मैंने तुम्हारी आई डी हैक कर ली है,अब मैं तुम्हारे सभी फ्रेंड्स और अन्य पुरुषों से तुम बनकर अश्लील बातें करूंगा और तुम्हारी अश्लील तस्वीरें अब इंटरनेट पर होंगी,तुम्हारे हबी और बच्चों को जब ये पता पड़ेगा तब क्या होगा !

दामिनी ने पति की शह पर लिख दिया "जो करना है कर लो,दो सौ सालो तक बेवकूफ बनाया अब नहीं बना सकते"।साइबर क्राइम पर ऑनलाइन शिकायत करते वक़्त अनेक लड़कियों के कॉमेंट्स थे कि हमें बचा लीजिये हमारा बहुत शारीरिक शोषण हो चुका है।

डरी सहमी दामिनी को सँभालते हुए दीपक ने पुड़ा खोला और बोला तुम घबराओ मत मैं तुम्हारे साथ हूँ,ये खाओ पोहा जलेबी और ये मेरी तरफ से पॉइंट एक पाउण्ड की गिफ्ट




এই বিষয়বস্তু রেট
প্রবেশ করুন

Similar hindi story from Drama