यह महादेश
यह महादेश
यह महादेश/ पिछले सत्तर सालों से
आत्म निर्भरता की ओर बढ़ रहा है
विदेशी टकसाल से/ सिक्कों का आयत कर रहा है
यह महादेश गुट निरपेक्ष देशों का नेता
साम्राज्यवाद से लड़ रहा है
बुश और टोनी ब्लेयर के आगे
घुटने टेक पसर रहा है
यह महादेश / आश्वासनों पर पल रहा है
सबको रोजी-रोटी / सबको मकान
सबको शिक्षा, सबको चिकित्सा
निजीकरण/ उदारीकरण/ विदेशी कर्ज से कर रहा है
यह महादेश समाजवाद की ओर बढ़ रहा है
विदेशी पूंजी के लिए
भारत का बाजार खोल रहा है
यह धर्म निरपेक्ष महादेश
बाबरी मस्जिद ढहाकर कर रहा है
हिंदू राष्ट्रवाद को / मजबूत
यह महादेश लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है
भय और लालच से मिडिया को खरीद रहा है
विरोध की आवाज को राष्ट्रद्रोह जता कर
केस पर केस ठोके जा रहा है
इनके प्रश्रय में पल रहे राजनैतिक गुंडे
इस महादेश के महारथी
पत्रकारों /लेखकों, बुद्धिजीवियों को
छ इंच छोटा करने में
सिद्ध हस्त है।
