STORYMIRROR

vinitawritter ✍️ video

Inspirational Others

4  

vinitawritter ✍️ video

Inspirational Others

वतन से जुड़े कुछ लोग

वतन से जुड़े कुछ लोग

1 min
273

वतन से जुड़े कुछ लोग आज भी याद आते हैं

सरहद पर मर मिटने वाले न जाने कहां जाते हैं

गरीबी लाचारी बेबसी से जो लोग हमें बचाते हैं 

 वो महान योद्धा मां तेरी मिट्टी में सो जाते हैं

                                    

वतन से जुड़े कुछ लोग आज भी याद आते हैं

भारत मां तेरी आन और शान जो लोग बचाते हैं    

वो कई सदियों तक भी वीर कहलाते हैं  

और आतंकवादियों को भी यही मजा चखाते हैं   


वतन से जुड़े कुछ लोग आज भी याद आते हैं‌

खुशियों भरे त्योहार जब हमारे भारत में आते हैं  

अपने घरों में हम खुशियों के दीप जलाते हैं        

मत भूलना इन्हें कभी ये वो है जो भारत मां के लिए मर मिट जाते है 

 

वतन से जुड़े कुछ लोग आज भी याद आते हैं

सैनिक है ये पर खुद को सेवक बताते हैं

छुट्टी मिलने का गम नहीं ये जंगल में ही सो जाते हैं

और जय हिंद बोलकर ये पल भर में शहीद हो जाते हैं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational