STORYMIRROR

Sonia Goyal

Inspirational

4  

Sonia Goyal

Inspirational

वीर जवान

वीर जवान

1 min
186

सरहद की रक्षा के लिए,

डटा वीर जवान है।

तन-मन अपना समर्पण करता,

ऐसा बहादुर नौजवान है।

भारत मां की रक्षा के लिए,

देता अपने प्राणों का बलिदान है।

ऐसे वीर जवान को मेरा,

शत-शत प्रणाम है।


कभी-कभी ही मना पाता,

अपने परिवार के साथ त्योहार है।

अखंड भारत का सपना लिए,

चलता वीर जवान है।

बाधाएं कितनी भी आए,

देता हर इम्तिहान है।

ऐसे वीर जवान को मेरा,

शत-शत प्रणाम है।


ना किसी की जात देखता,

करता सबका सम्मान है।

सीने पर गोली खाकर भी,

किया दुश्मनों का संहार है।

लहराया देश में तिरंगा,

कायम रखी हिंदुस्तान की शान है।

ऐसे वीर जवान को मेरा,

शत-शत प्रणाम है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational