STORYMIRROR

ATAL KASHYAP

Inspirational

3  

ATAL KASHYAP

Inspirational

वह गुरू कहलाता है

वह गुरू कहलाता है

1 min
178

काले ब्लैकबोर्ड पर 

भविष्य की बुनियाद बनाता है

वह गुरु कहलाता है,

एक निरक्षर को साक्षर बनाकर 

समाज में मान-सम्मान दिलाता है

वह गुरु कहलाता है,

देकर वह 

हाथों में कलम का जादू

शक्ति उसकी बताता है

वह गुरु कहलाता है,

करवाता वह सरस्वती से परिचय 

लक्ष्मी की कृपा दिलाता है

वह गुरु कहलाता है,

न रहता उसे कोई गुरूर 

गोविंद के आगे आता है

वह गुरु कहलाता है।

      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational