उपवास
उपवास
ऐसा उपवास व्रत, का क्या फायदा, जिसमे बस खाने का हो त्याग
अशुद्ध विचारों की धारा बहती, हृदय में रखते पाप।।
वाणी, काम, क्रोध पर नियंत्रण नहीं तो, ऐसा व्रत ना देगा साथ
अपने भी सब मुँह मोड़ते, ना ईश्वर को स्वीकार।।
साहस नहीं जो सच कहना का तो, धिक्कार है उस जान यार
परिणाम भुगतने को तैयार रहे सदा, होगी जल्द गुलामी साथ।।
खुशियों पर जो कब्जा किसी का, नहीं हो दीन, हीन सरदार
अस्तित्व जल्द ही मिट जाएगा, सब पाकर भी खाली हाथ।।
जीवन-मरण के कटु सच है, जिसकी डोर रब के हाथ
नहीं तो हंसी उड़ाते अमीर मौत की, जब गरीब ले जाती साथ।।
उपवास करो तुम उस बहस से, जो होती मूर्ख के साथ
लोग कभी भी समझ ना पाते, किस पर करें विश्वास।।
उपवास करों असंतुष्टि से, जब ताकत, पैसा भी साथ
खुश कभी ना रहने देती, चाहे सब कुछ तुम्हारे पास साथ।।
जिंदगी में तमाम मुश्किले, रखिए होठों पर मुस्कान
जीना पड़ता हर हाल में, चाहे कोई ना तुम्हारे साथ।।
जिंदगी लगती घर बनाने में, तोड़ने में क्षणभर यार
उस शख्स से क्या जीतोगे, क्षमा हो जिसके पास।।
श्रेष्ठा होती विचार, व्यवहार से, ना पद-पैसे की बात
मंजिल भी कहीं दूर नहीं, जो संग में आत्मविश्वास।।
