STORYMIRROR

तू तो सरहदों का वारिस है

तू तो सरहदों का वारिस है

1 min
448


क्या लिखूँ तुझ पे,

तू तो सरहदों का वारिस है;

मालिक है तू वतन का,

मातृभूमि तेरी विरासत है।


चाहे हो बर्फ,

या हो रेगिस्तान की गर्म रेत;

तू ही देश का रक्षक,

तुझे से ही सियासत है।


क्या लिखूँ तुझ पे,

तू तो सरहदों का वारिस है,

मालिक है तू वतन का,

मातृभूमि तेरी विरासत है।


छोड़ नवेली दुल्हन को घर पे,

युद्ध जो तूने सरहदों पे किए;

बचाने ने को लाज वतन की,

सिर अपने दिए.


नममस्तक है सिर मेरा,

नम मेरी आँखें है;

हमारी उम्र भी लग जाये तुझे,

यही खुद से सिफारिश है।


क्या लिखूँ तुझ पे,

तू तो सरहदों का वारिस है,

मालिक है तू वतन का,

मातृभूमि तेरी विरासत है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action