STORYMIRROR

Bhawana Joshi

Action Others

4  

Bhawana Joshi

Action Others

पानी

पानी

1 min
506

जल ही देता जीवन सबको,

जल ही है जीवन आधार।

जल बिना जीवन अधूरा,

फिर क्यों करते हो जल को बर्बाद।।


पहले जल को गंदा करते हो,

फिर जल बिन तड़पते हो।

पानी की जरूरत ज़िंदगी को है,

ख़ुद को क्या समझते हो।।


जल ही देता जीवन सबको,

जल से ही जीवन संचार।

जीवन चाहिए तो जल को बचाओ,

जीवन जीने के लिए मन को समझाओ।।


कितना महत्वपूर्ण है पानी हमारे लिए,

चाहिए पानी हर काम के लिए।

पानी बिन प्रकृति का विनाश,

ज़रूरी है पानी का जगत में वास।।


जल ही देता जीवन सबको,

जल से ही जीवन आधार।

जल बिन जीवन नहीं,

जल से ही जीवन संचार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action