STORYMIRROR

Anjali Mahto

Romance

3  

Anjali Mahto

Romance

तुमसे बेइन्तहा प्यार करती हूँ

तुमसे बेइन्तहा प्यार करती हूँ

1 min
292

खुद को अब 

तुझ से पहचानती हूँ

तेरी मुस्कराहट से

खुद को सवारती हूँ

दुआओं में

तुझे ही मांगती हूँ

मेरी जान मैं तुमसे

बेइन्तहा प्यार करती हूँ


ख़ुदा से मिला

रहमत है तू 

जब भी सर झुका

वो इबादत है तू

तेरे नज़रों से खुद की

नजर उतारती हूँ

मेरी जान मैं तुमसे 

बेइन्तहा प्यार करती हूँ


खुश हाल खूबसूरत

मेरी दुनिया है तू

कभी नींद से ना

जागना चाहूँ

वो प्यारा सपना है तू

तेरी बाहों में 

पनाह चाहती हूँ

मेरी जान मैं तुमसे 

बेइन्तहा प्यार करती हूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance