तुम मुझे बता तो देते
तुम मुझे बता तो देते
जब कोई हमें परेशानी में है देखता और यह कहता कि कोई बात नहीं,
तुम एक बार मुझे बता तो देते तो बड़ा सुकून है मिलता,
जब हम कभी बाहर है होते और कोई परेशानी आ जाये और हमें हमारे पिता
अपने गले लगाकर सिर पर हाथ रखकर यह कहे कि कोई बात नहीं,
तुम एक बार मुझे बता तो देते तो बड़ा सुकून है मिलता,
जब हमारे ऊपर कोई परेशानी आ जाये और मां को पता चले और
वह अपने आंचल में बैठाकर कहे कि कोई बात नहीं,
तुम एक बार मुझे बता तो देते तो बड़ा सुकून है मिलता,
जब हमारे ऊपर कोई परेशानी आ जाए और
हमारे प्रिय दोस्त को पता चल जाए
और वह गले मिलकर कहे कि कोई बात नहीं ,
तुम एक बार मुझे बता तो देते तो बड़ा सुकून है मिलता,
जब हमारे ऊपर कोई परेशानी आ जाये और हमें सहारा देकर
हमारी पत्नी कहे कि कोई बात नहीं,
तुम एक बार मुझे बता तो देते तो बड़ा सुकून है मिलता,
जब हमारे ऊपर कोई परेशानी आ जाये और हमें गले मिलकर
हमारा भाई यह कहे कि कोई बात नहीं ,
आप एक बार मुझे बता तो देते तो बड़ा सुकून है मिलता,
जब हमारे ऊपर कोई परेशानी आ जाये और
हमारी बहन हमें सांत्वना देते हुए कहे कि कोई बात नहीं,
तुम एक बार मुझे बता तो देते तो बड़ा सुकून है मिलता,
जब हमारे ऊपर कोई परेशानी आए और कोई अपना करीबी
हमारे पास आकर यह बोले कि कोई बात नहीं,